Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : ये शहर बनेगा नौवां नगर निगम, इन जिलों में बनेंगी नौ नई नगर पंचायतें - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : ये शहर बनेगा नौवां नगर निगम, इन जिलों में बनेंगी नौ नई नगर पंचायतें

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: राज्य में अब तक 8 नगर निगम हैं। 41 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतें हैं। नए नगर निगम और नई नगर पंचायतों के बन जाने के बाद इनकी संख्या राज्य में 102 हो जाएगी। माना जा रहा है कि इनका ऐलान नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कर सकते हैं। शहरी विकास मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के अनुसार सरकार इसके लिए तैयारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द सीएम इनकी घोषणा करेंगे।

नगर पालिका परिषद श्रीनगर को नगर निगम बनाया जाएगा, जबकि नगर पंचायत भगवानपुर को नगर पालिका परिषद बनाने का प्रस्ताव है। नगर निगम ऋषिकेश का भी सीमा विस्तार किये जाने की संभावना है। ऊधमसिंहनगर, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर जिलों में नौ नई नगर पंचायतें गठित की जाएंगी।

श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में कीर्तिनगर तक के क्षेत्र को इसमें शामिल किया जा सकता है। शहरी विकास मंत्री के साथ हुई अधिकारियों की बैठक में नगर निगम ऋषिकेश का दायरा बढ़ाने के लिए आसपास के क्षेत्रों को इसमें शामिल करने पर भी विचार किया गया। हरिद्वार जिले में नगर पंचायत भगवानपुर के उच्चीकरण पर सहमति बनी। हरिद्वार जिले के ही इमलीखेड़ा, रामपुर, पाडलीगुर्जर, ऊधमसिंह नगर जिले के ढंडेरा, लालपुर, सिरोरीकलां और नगला, बागेश्वर जिले के गरुड़ और पौड़ी जिले के थलीसैण नगर पंचायत बनाने पर सहमति बनी है।

Share This Article