Big NewsChamoli

उत्तराखंड : जनता ने की शिकायत, विधायक जी ने जनता को ही पीट डाला…देखें VIDEO

https://youtu.be/CJO_6BIzrNk

 

चमोली : अपने विवादित बयानों से सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट एक बार फिर विवादों में हैं। बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवा विधायक महेंद्र भट्ट से सवाल करता है। युवक कह रहा है कि उनके गांव में कोई काम नहीं हुआ है। इस पर विधायक महेंद्र भट्ट भड़क गए और उसे कांग्रेसी बताने लगे।

इससे वहां विवाद हो गया। विधायक के साथ बैठा दूसरा सख्स युवक के साथ अभद्रता करने लगा। फिर मारपीट शुरू कर दी। युवक के हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया गया। भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बेटा राजनीति मत करना मुझसे…नौकर नहीं हूं तुम्हारा। इस पर युवा जवाब देता है कि मैं राजनीति नहीं कर रहा हूं। इतने में साथ में मैठा दूसरा व्यक्ति मारने के लिए दौड़ पड़ता है।

इस मामले में विधायक का कहना है कि ये विपक्ष के कहने पर किया जा रहा है। साथ कहा कि पहले से ही प्लानिंग की गई थी। वहीं, कांग्रेस ने इसे विपक्ष की नाकामी करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेता, विधायक और मंत्री हर बात के लिए विपक्ष को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग परेशान हैं और सरकार उनकी आवाज को दाबाना चाहती है।

Back to top button