highlightNainital

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 4 महीने से नहीं मिला वेतन, इस दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

Breaking uttarakhand news

 

हल्द्वानी: कोरोना काल में जहां लोग अपने घरों में सुरक्षित थे। रोडवेज के चालक-परिचालक और अन्य कर्मचारी दिन-रात एक कर दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को अपनों तक पहुंचाने के काम में जुटे रहे। लेकिन, कोरोना काल के पांच माह में रोडवेज घाटे में चला गया। निगम को करीब 50 प्रतिशत नुकसान हो चुका है। ऐसे में अब कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल पा रहा है।

कर्मचारी लगातार वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन निगम अधिकारी उनकी मांगों को अनसुना कर लगातार काम पर आने का दबाव बना रहे हैं। इससे गुस्साए निगम कर्मचारियों ने कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ मिलकर परिवहन निगम कर्मचारी पिछले 4 महीने से वेतन न दिए जाने सहित 13 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि मई माह के बाद से अब तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। परिवहन निगम के सभी कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। अगर सरकार ने जल्द वेतन नहीं दिया तो 28 अक्टूबर से सभी कर्मचारी निगम कार्यालयों के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

उनका कहना है इस कोरोना संक्रमण के दौर में आर्थिक रूप से हर कोई परेशान है। ऐसे में उन्हें वेतन न मिलने से उनके पारिवार के खर्च पर भी संकट आ गया है। घर का खर्च चलाना तक मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से लगातार गुहार लगाई कि उनका वेतन उन्हें दे दिया जाए। अन्यथा सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। लेकिन, सरकार ने उनकी गुहार नहीं सुनी।

Back to top button