Big News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: दूसरे प्रदेशों में फंसे मजूदरों को वापस लाने रोडवेज की बसें रवाना!

देहरादून: लाॅकडाउन के कारण उत्तराखंड समेत देश के सभी राज्यों में मजदूर और अन्य लोग दूसरे प्रदेशों में फंसे गए थे। अब सरकारों ने उनको वापस लाने काम शुरू कर दिया है। उत्तराखंड सरकार ने भी हरियाणा से कुछ मजदूरों को वापस लाया और अब रोडवेज की बसों को हिमाचल के पौंटा साहिब रावना किया गया है।

पौंटा साहिब में उत्तराखंड के करीब 50 मजदूर फंसे हुए हैं, जिनको लाने के लिए रोडवेज की दो बसों को आज सुबह ही रवाना किया गया है। बसें शाम तक सभी मजदूरों को लेकर वापस आ जाएंगी। फंसे लोग काफी समय से वापस लाने की मांग कर रहे थे।

इसके अलावा कुछ बसें दिल्ली, फरीदाबाद और हरियाणा के लिए भी एक दिन पहले रवाना हुई थी। उनके आज वापस लौटने की उम्मीद है। वापस लौटने वाले सभी मजदूरों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा और उसके बाद सभीका टेस्ट करने की योजना भी है।

Back to top button