हल्द्वानी : नैनीताल जिले की हल्द्वानी में जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी। आरोपी कैदी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात जेल में दो कैदियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। इस दौरान एक कैदी शानू के सीने में चोट लग गई।
आनन-फानन में उसे जेल प्रशासन ने सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक कैदी शानू बाजपुर के मुडिया गांव का रहने वाला था। विगत चार मार्च को पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में जेल भेजा था। वहीं आरोपी कैदी का नाम आलोक बताया जा रहा है। वह छेडख़ानी के आरोप में जेल में बंद है। रविवार रात ही मृतक कैदी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई थी।
https://youtu.be/05ESv8jQDEk