Highlight : उत्तराखंड से बड़ी खबर : एक औऱ भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : एक औऱ भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
bjp mla

bjp mla

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा से फिर बड़ी खबर है। उत्तराखंड में एक और भाजपा विधायक कोरोना की चपेट में आए गए हैं जिससे एक बार फिर से भाजपा में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कोरोना ने भाजपा में दस्तक दे दी है। अब तक कई भाजपा और कांग्रेस के दो विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं बुधवार को विधानसभा का मानसून सत्र है जिसमे कई विधायक उपस्थित नहीं होंगे यहां तक की विधानसभा अध्यक्ष भी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्द्येश और हरीश धामी भी कोरोना के शिकार हो चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष का उपचार गुरुग्राम के मेदांता में चल रहा है।

वहीं बड़ी खबर भाजपा से है। बता दें कि बीते दिन हुए विधायकों के कोरोना जांच में खटीमा से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी विधायक ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। विधायक ने सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों को आईसोलेट होने की अपील की है। वहीं कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुष्कर धामी सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। विधायक वर्चुअली इस सत्र से जुडेंगे।

Share This Article