Dehradunhighlight

उत्तराखंड से बड़ी खबर : नरेश बंसल ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

BJP candidate Naresh Banshal

 

देहरादून: उत्तराखंड की खाली होने जा रही राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के प्रत्यासी नरेश बंसल ने नामांकन करा लिया है। राज्यसभा सदस्य पद के लिए नामांकन से पहले उन्होंने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। भाजपा ने राज्यसभा की एक सीट के लिए पांच दावेदारों के नाम हाईकमान को भेजे थे।

हाईकमान ने नरेश बंशल के नाम पर मुहर लगाई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नरेश बंसल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो समर्पण और पार्टी की सेवा करते हुए लोगों की सेवा की। उनको उसी का प्रतिफल मिला है। राज्यसभा की यह सीट 25 नवंबर को खाली होने जा रही है।

वर्तमान में यह कांग्रेस के पास है। राज बब्बर इसका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस सीट के लिए चुनाव की प्रक्रिया 20 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ हुई। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बीते रोज अपने प्रत्याशी के रूप में नरेश बंसल के नाम की घोषणा की।

Back to top button