देहरादून: वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वन मंत्री से लेकर वन विभाग का हर आला अधिकारी परेशान हैं। मोतीचूर रेंज में रहने वाली बाघिन के लापता होने की खबरें सामने आने के बाद से ही वन विभाग के अधिकारियों की सांसे फुली हूई हैं। बताया जा रहा है कि बाघिन पिछले दो माह से लापता है।
यह भी जानकारी सामने आई है कि बाघिन दो महीने से ज्यादा समय से मोतीचूर रेंज से लापता है, लेकिन अधिकारियों ने इसकी जानकारी वन मंत्री तक को नहीं दी। वन मंत्री हरक सिंह रावत भी अधिकारियों की इस रवैये से खासे नाराज हैं।
वन मंत्री का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को लापता बाघिन को खोजने के निर्देश दिए हैं। मोतीचूर रेंज में वर्षो से दो बाघिन रहती हैं, जिनमे से एक पापता हो गई है। खास बाते ये है कि इन दोनों बाघिनों की रेख देख पर करोड़ों रूपये खर्च होते हैं। सवाल यह है कि आखिर बाघिन गई कहां।