ऋषिकेश : भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वर्तमान सरकार में दायित्वधारी ज्ञान सिंह नेगी का निधन हो गया। मूल रूप से टिहरी के बेरणी गांव निवासी नेगी का निधन आशुतोषनगर ऋषिकेश में हुआ। ज्ञान सिंह नेगी के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया में लिखा कि भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं हमारी सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करें। उनका आज ऋषिकेश में अंतिम संस्कार होगा।