Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर: मंडी के खुलने का समय बदला, रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक ही खुलेगी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर: मंडी के खुलने का समय बदला, रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक ही खुलेगी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादून: निरंजनपुर मंडी में उमड़ रही लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन और मंडी समिति की वार्ता के बाद ये तय किया गया है कि मंडी अब सुबह सात बजे से दिन के एक बजे तक नहीं खुलेेगी। मंडी खुलने का समय बदल दिया गया है।

निरंजनपुर मंडी देर रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक खुली रहेगी। सुबह सात बजे मंडी के गेट बंद कर दिए जांएगे। यह आदेश आज रात से लागू किया जाएगा। मंडी में व्यापारियों के अलावा आम जनता भी सब्जी खरीदने पहुंच रही थी, जिसके चलते कोरोना संक्रमण का खतरा और ज्यादा बढ़ गया था। इसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

हमारे फेसबुक पेज को यहां लाइक करें-https://www.facebook.com/khabaruttarakhandwebsite/

यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें-https://www.youtube.com/channel/UCas4fVe2j3Trb7-De_OGH5Q/videos?view_as=subscriber

Share This Article