Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर : राज्य में लव जिहाद पर बनेगा कानून, CM से हो गई बात

BJP state president Banshidhar Bhagat

 

देहरादून: देशभर में लव हिजाद पर बहस छिड़ी हुई है। इस बहस के बीच देशभर के कई राज्यों ने लव जिहाद पर कानून बनाने की बात कही है। मध्य प्रदेश ने कानून का मसौदा भी तैयार कर लिया है। अब उत्तराखंड में भी लव जिहाद को रोकने के लिए कानून बनाने की बात सामने आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कहना है कि राज्य में वल जिहाद को रोकने के लिए कानून बनाने को लेकर सीएम से बात हो गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लव जिहाद पर कानून बनना ही चाहिए। साथी कहा कि उनकी इस संबंध में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी बात हो गई है। उनका कहना है कि इस तरह के कृत्यों को रोका जाना बहुत जरूरी है। लव जिहाद के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन के मामले सामने आते रहे हैं। देशभर में कई ऐसे मामले भी आए हैं, जिनमें दूसरे समुदाय के युवकों ने अपनी पहचान छुपाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और फिर जबरन धर्मपरिर्वन करवा लिया। इस तरह के मामले सामने आने के बाद देशभर में लव जिहाद के खिलाफ कानून की मांग उठ रही है।

Back to top button