![उत्तराखंड से बड़ी खबर : पूर्व मंत्री कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट Badrinath](https://khabaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2020/05/Untitled-183.jpg)
देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि पहले कई विधायकों और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ में कोरोना की पुष्टि हुई तो वहीं एक और पूर्व मंत्री में कोरोना की पुष्टि हुई है। पूर्व मंत्री ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। बता दें कि जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री दिनेश धनै कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरा कुछ दिन से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिसके कारण मैंने 10 अगस्त से खुद को होम आइसोलेट कर दिया था। मेरी कोविड-19 जांच करवाने पर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं स्वास्थ्य विभाग के नियमों और निर्देशों का पालन कर रहा हूं। आपको बता दें कि टिहरी एसडीएम पीआर चौहान ने इसकी पुष्टि की औऱ जानकारी दी कि पूर्व मंत्री को होम आइसोलेट किया गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया जाएगा।