Big NewsHaridwar

उत्तराखंड से बड़ी खबर : पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्या के आरोपी को पैर में लगी गोली

accused of murder
police man shot dead in police station party

 

हरिद्वार : हरिद्वार से बड़ी खबर है। हरिद्वार पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस की गोली से मदमाश घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जिस बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई है, वो रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी की हत्या में वांटेड है। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। लेकिन, यह हाथ नहीं आ पाया था।

बताया जा रहा है कि पुलिस को बदमाश की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है।

Back to top button