Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर, डीजी अशोक कुमार की वेबसाइट हैक!

breaking uttrakhand newsदेहरादून: साइबर ठगों से पार पाना पुलिस के लिए अब तक बड़ी चुनौती बना हुआ था। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई थी। अब एक और बड़ा मामला सामने आया है। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार की वेबसाइट हैक की गई है। उनकी वेबसाइट में कई अश्लील वीडियो और फोटोज मिला, जिसका खुलासा ट्वीटर से हुआ है।

जानकारी के अनुसार संडे को किसी विजिटर ने उनके ट्विटर एकाउंट को खोला। उसमें डीजी अशोक कुमार की पुस्तक ‘खाकी में इंसान’ के अंग्रेजी वर्जन ह्यूमन इन खाकी डॉट कॉम वेबसाइट का लिंक खोला तो दंग रह गए। वेबसाइट में अश्लील वीडियो और तस्वीरें लोड थी। डीजी अशोक कुमार ने बताया कि लगभग एक-डेढ़ महीने पहले भी ऐसा हुआ था। बताया जा रहा है कि उनकी किताब के अंग्रेजी नाम से किसी ने वेबसाइट बना ली थी, जिसे पहले बंद करा दिया गया था। माना जा रहा है कि किसी ने फिर से उसी तरह की छेड़छाड़ की है।

Back to top button