Big Newshighlight

उत्तराखंड से बड़ी खबर: यूकेडी प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रुद्रप्रयाग: चुनाव प्रचार के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के उम्मीदवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह हमला रुद्रप्रयाग में हुआ। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात को रुद्रप्रयाग में जवाड़ी बाईपास के समीप उक्रांद के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर जानलेवा हमला हो गया।

उनके सिर और हाथ पर चोट आई है। कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को मोहित ने रुद्रप्रयाग में कई जगहों पर रोड शो के जरिये वोट अपील की थी। बताया जा रहा है कि देर रात 11 बजे वह अपने समर्थकों के साथ जवाड़ी बाईपास पर थे।

इसी दौरान कुछ अज्ञातों ने उन पर हमला बोल दिया। हालांकि हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर, कोतवाल जयपाल नेगी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Back to top button