Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर, इन 200 लोगों पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट!

breaking uttrakhand newsदेहरादून: चीन में कोरोना वायरस से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में चीन से लौट दो लोगों की जांच कराई गई है। इनमें से एक युवती की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि दूसरी रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। इस बीच चैंकाने वाली खबर ये आई है कि चीन में बड़ी संख्या में रह रहे उत्तराखंडियों में से करीब 200 लोग हाल ही में चीन से वापस भारत लौटे हैं। जिनकी जानकारी केंद्रीय सरकार ने उत्तराखंड सरकार को दी है। अब उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग इन सभी पर नजर रखेगा।

चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद से प्रदेश लौटे करीब 200 लोगों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने उन लोगों के घर-घर जाकर संपर्क करने और उनका हाल लेने का काम भी शुरू कर दिया है। चीन से लौटने वालों में देहरादून के 123 लोग शामिल हैं। हरिद्वार में 26, टिहरी में 27, पौड़ी में 12 और उत्तरकाशी में भी दो लोग हाल ही में चीन से आए हैं।

उन्होंने बताया कि एहतियातन इनकी निगरानी और सेहत की जानकारी ली जा रही है। बताया कि वायरस के संक्रमण के बाद लक्षण सामने आने में 14 दिन का समय लगता है। लक्षण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। चीन से कुल सात लोग लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश लौटे। हालांकि इनकी, रिपोर्ट नेगेटिव मिली है, फिर भी इन पर इंडियन डिजीज प्रोग्राम की टीम नजर रखेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जो सूची मिली है उसके मुताबिक एक फरवरी को आने वाले दो लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। सूची में लोगों के मोबाइल नंबर नहीं है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की मदद से इनके नंबर हासिल किए जाएंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अब आशा कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। आशाएं घर-घर जाकर उन लोगों की पहचान व स्क्रीनिंग करेंगी, जो हाल ही में चीन से लौटे हैं।

Back to top button