Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : यहां 32 लोगों में कोरोना की पुष्टि, मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : यहां 32 लोगों में कोरोना की पुष्टि, मचा हड़कंप

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Badrinath

उधमसिंह नगर (मो. इमरान) : उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ताजा रहा है। बीते 4 से 5 दिनों में कोरोना के 1000 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। वहीं बड़ी खबर सितारगंज के वार्ड नंबर 5  से है जहां 32 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बीते 18 जुलाई को सितारगंज में विभिन्न वार्डों में 6 आशाएं कोरोना संक्रमित पाई गई थी।जिसके बाद एक आशा कार्यकर्ती वार्ड नंबर 5 में रहने वाली हैं जिसको स्थानीय प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाते हुए सील कर दिया था।

वहीं चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजेश आर्य ने बताया कि बीते दिनों वार्ड नंबर 5 में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा वार्ड नंबर 5 की गली को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था। साथ ही कहा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच के 21 जुलाई को 98 सैंपल लिए गए थे। जिनमे 32 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। साथ ही कहा कि 22 और 23 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगभग 201 कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। साथ ही बताया कि सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
Share This Article