Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर: दो और लोगों में कोरोना की पुष्टि, 42 पहुंचा आंकड़ा!

breaking uttrakhand newsरुड़की: हरिद्वार जिले में दो और लोगों में कोरोना की पष्टि हुई है। इनमें एक महिला और एक पुरुष है। दोनों को ही रुड़की में आइसोलेट किया गया था। बताया गया है कि कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति ऋषिकेश और यूपी के हाथरस में मजदूरी का काम करने जाता था। बताया जा रहा है कि ये भी जमात में गया था। कोरोना पाॅजिटिव पाए गए गणपति वैंकट हॉल में उसे क्वारंटीन किया गया था। 15 अप्रैल को उसकी तबीयम एकदम खराब होने लगी। उसे तत्काल सिविल अस्पताल के आइसेलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

भगवानपुर के मानक मजरा गांव निवासी महिला भी कोरोना पाॅजिटिव पाई गई है। महिला को आरोग्यम अस्पताल में आइसोलेट किया है। जानकारी के अनुसार महिला का पति दिल्ली मरकज में गया था। उसके पति का एक साथी पहले ही कोरोना पाॅजिटिव है। इसी गांव के 38 लोगों को भी आरोग्यम अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।

Back to top button