देहरादून : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पर न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से इस बारे में मुलाकात करेगा।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री को अब पद पर नहीं रहना चाहिये। हरीश रावत ने कहा कि सीबीआई को जल्द केस दर्ज करना चाहिए। साथ ही कहा कि राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं किया, इसके चलते मामला सीबीआई को दिया गया। सीएम हरीश रावत ने कहा कि मामले की जांच की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए सीएम को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। कांग्रेस राज्यपाल से मुलाकात कर सीएम के इस्तीफे की मांग करेगी।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद का फायदा उठाते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। हमेशा से कांग्रेस की आवाज को दबाया गया है। मामले में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और इंदिरा हृदयेश राज्यपाल से मुलाकांत करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।