Big News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री की पत्नी AIIMS में भर्ती, मंत्री और 41 लोग चिन्हित!

Breaking uttarakhand newsदेहरादून: कैबिनेट मंत्री की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उनको एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, संपर्क में आए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत 41 और लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। सतपाल महाराज के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उनको संस्थागत क्वारंटीन किये जाने भी तैयारी चल रही है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। उनके संपर्क में आए सतपाल महाराज कैबिनेट बैठक में भी गए थे, जिसमें सीएम त्रिवेंद्र समेत अन्य मंत्री भी शामिल हुए थे। अब देखना होगा कि उनको क्वारंटीन किया जाता है या नहीं।

माना जा रहा है कि सतपाल महाराज की रिपोर्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही कैबिनेट मंत्रियों अधिकारियों और संपर्क में आए अन्य लोगों को क्वारंटीन करने और सैंपलिंग करने का फैसला दिया जाएगा। मंत्री की पत्नी के पाॅजिटिव आने के बाद से उनके गृह क्षेत्र चैबट्टा खाल के उन क्षेत्रों में भी हड़कंप मचा हुआ है, जहां-जहां कैबिनेट मंत्री की पत्नी गई थी।

Back to top button