हरिद्वार : कोरोना कहर सरकारी दफ्तरों के साथ ही सीएम कार्यालय, विधायकों और मंत्रियों के कार्यालयों तक पहुंच गया है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय में एक कर्मचारी कारोना पॉजिटिव पाए गए। बताया जा रहा है कि मदर कौशिक उनके संपर्क में आ गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को निजी अस्पताल में भर्ती करा लिया है। बताया जा रहा है कि वो अगले तीन-चार दिन अस्पताल में भर्ती रह सकते हैं। जानकारी के अनुसार एहतियातन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भी आज कोरोना टेस्टक कराया जा रहा है।
विधायक के बाद अब शासकीय प्रवक्ता शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक तीन दिन तक सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे। एहतियातन वो अस्पताल में भर्ती भी हो गए हैं। उन्होंने अपने स्टाफ के एक कार्मिक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह कदम उठाया है। कैबिनेट मंत्री कौशिक के एक पीआरओ की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका तीन दिन पहले सैंपल लिया गया था। वह पहले से ही सेल्फ आइसोलेशन में था।