देहरादून : चुनावी माहौल के बीच उत्तराखंड की राजनीति और भाजपा संगठन से बड़ी खबर है। बता दें कि इन दिनों चर्चाओं में आए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया है जिससे उत्तराखंड में सियासी तूफान आ गया है। भाजपा समेत विपक्षी पार्टियां औऱ आम जनता इसके अलग अलग मायने निकाल रहे हैं।
बता दें कि कैबिनेट और वन मंत्री हरक सिंह रावत 2022 में चुनाव न लड़ने की बात कही है जिससे उत्तराखंड की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई है। हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने प्रदेश संगठन को चुनाव न लड़ने से अवगत करा दिया है। हरक सिंह ने कहा कि प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार को उन्होंने 2022 में चुनाव न लड़ने की बात से अवगत करा दिया है। वन मंत्री हरक सिंह ने कहा कि वो राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे लेकिन जनता की सेवा करते रहेंगे।
वहीं हरक सिंह रावत के बयान के बाद चर्चाएं होने लगी है कि क्या हरक सिंह रावत भाजपा छोड़ेंगे या किसी और पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि हरक सिंह रावत पहले कांग्रेस में थे और उन्होंने भाजपा का दामन थाम कर चुनाव लड़ा और जीते।