पिथौरागढ़ : बड़ी खबर पिथौरागढ़ से है। बता दें कि पिथौरागढ़ के तहसील गणाईगंगोली क्षेत्र तपोवन में गैस सिलेंडर फटने से दहशत फैल गई। जोर के धमाके से आस पास के लोग दहल गए। बता दें कि यहां गैस रिसाव के चलते धमाका होग गया। इस हादसे में घर में रह रहे 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। 5 में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अल्मोड़ा रेफर किया गया है।
धमाका कितना जोरदार था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि धमाके से घर के सारी खिड़कियां उखड़ गई और दरवाजे उजड़ गए। घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई।आपको बता दें कि तपोवन नामक स्थान पर घनानंद भट्ट के मकान में मजदूरी करने वाला नेपाली परिवार रहता है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात सिलेंडर से रिसाव हुआ और मंगलवार सुबह जैसे ही परिवार के लोग उठे तो उन्होंने बल्ब जलाने के लिए बटन दबाया। बटन दबाते हैं जोरदार धमाका हुआ और घर में आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के सभी लोग डर गए और मकान की तरफ भागे। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। घायलों को पीएचसी गणाईगंगोली पहुंचाया जहां से उन्हें अल्मोड़ा हायर सेंटर रेफर किया गया।राजस्व पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घायलों के नाम
कमला देवी 32 वर्ष, मानबहादुर 23 वर्ष , शारदा 19 वर्ष , विरेंद्र 17 वर्ष और संजना 14 वर्ष ।