Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर : भाजपा कार्यालय 15 दिनों के लिए बंद, कइयों का होगा कोरोना टेस्ट

BJP haldwaniहल्द्वानी : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जोशी और नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए नेताओं और कार्यकर्ताओं का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनके संपर्क में आए कई नेता कोरोना पाॅजिटिव हो सकते हैं। कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद से ही हाल ही में उनेस मिले कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

भाजपा कार्यालय को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान कार्यालय में आवाजाही पूरी तर बंद रहेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही पत्रकारों और अन्य लोगों को ट्रैस किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष पिछले कुछ दिनों पार्टी संभाग कार्यालय के अलावा कुछ दूसरे कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे।

Back to top button