Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : BJP विधायक ने सरकार पर खड़े किए गंभीर सवाल, विपक्ष ने बनाया मुद्दा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : BJP विधायक ने सरकार पर खड़े किए गंभीर सवाल, विपक्ष ने बनाया मुद्दा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Big news from Uttarakhand

Big news from Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने फिर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बाकायदा पत्र लिखकर सरकार को सीधेतौर पर भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदारी ठहराया है। भाजपा विधायक के पत्र के बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया और सरकार पर जमकर हमला बोला।

भाजपा विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने नियम 58 के तहत जौलीजीवी-टनकपुर मोटर मार्ग के टेंडर प्रक्रिया को लेकर भ्रष्टाचार के मामले में सवाल लगाया। इसके बाद कांग्रेस ने भाजपा विधायक के सवाल पर सरकार के खिलाफ मोर्चो खोल दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि सरकार के खिलाफ किसी भी सत्ता पक्ष के विधायक ने कार्यस्थगन के तहत प्रस्ताव सदन में लाया हो। उन्होंने कहा कि विधायक ने सरकार की जीरो टाॅलरेंस की नीति की पोल खोलकर रख दी है।

Share This Article