Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर : महिला से शारीरिक शोषण मामले में भाजपा विधायक से पूछताछ

bjp mla mahesh negi

देहरादून : भाजपा विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विधायक पर एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी एक बेटी है, जिसके पिता विधायक महेश नेगी हैं। लेकिन, विधायक मामने को तैयारी नहीं हैं। जबकि महिला की मांग है कि महेश नेगी और उसकी बेटी का न्यायालय की देखे-रेख में DNA टेस्ट कराया जाना चाहिए। महिला ने विधायक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने विधायक महेश नेगी से पूछताछ की है.

Police have questioned BJP MLA Mahesh Negi on the basis of a complaint of a woman alleging sexual harassment by him. The woman has been made a part of the investigation: SHO Dilbar Singh Negi, Nehru Colony Police Station, Dehradun#Uttarakhand

महिला का आरोप है कि भाजपा विधायक पिछले लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। उसने जबरन उसके साथ संबंध बनाए। जिससे वो गर्भवती हो गई। महिला ने बेटी को जन्म दिया। उसका दावा है कि उसकी बेटी के पिता भाजपा विधायक महेश नेगी हैं, लेकिन महेश नेगी इससे इंकार कर रहे हैं। हालांकि अब तक खुलकर सामने नहीं आए हैं।
विधायक से नेहरू काॅलोनी पुलिस ने पूछताछ की है। हालांकि उन्होंने पूछताछ में क्या कहा, इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं चल पाई हैै। लेकिन, एक बात तो साफ है कि अब विधायक महेश नेगी जांच से नहीं बच सकते हैं। उधर, महिला बार-बार यही दावा कर रही है कि उसकी बेटी के पिता विधायक ही हैं।

Back to top button