Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर : BJP से निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पार्टी में वापसी

banshidhar bhagat

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर आई है। भाजपा में पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पार्टी में वापसी हो गई है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि उनको एक मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्कासन के दौरान उनकी एक भी शिकायत नहीं मिली है। चैंपियन और कर्णवाल ने सीएम त्रिवेंद्र रावत से भी मुलाकात की।

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने बयानों और कारनामों से कुछ ना कुछ विवाद खड़ा करते रहे हैं। करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें चैंपियन तमंचे पर डिस्को करते नजर आए थे। इसके अलावा झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के साथ उनका विवाद खासी चर्चाओं में रहा। इसके अलावा दिल्ली स्थिति उत्तराखंड भवन में भी उन्होंने कुछ लोगों के साथ भद्रता की थी। इससे पहले भी उनके कई तरह के विवादित वीडियो सामने आते रहे थे।

इन सभी मसलों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने चैंपियन को नोटिस दिया था। उनको कार्यालय में भी तलब किया गया था। इस दौरान उनकी तल्खी जारी रही। जिसके बाद भाजपा ने उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया था। चैंनियन की वापसी के बाद भाजपा के आला नेता उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। भाजपा के इस फैसले की कांग्रेस तो आलोचना कर ही रही है। आम लोग भी इसको लेकर आलोचना कर रहे हैं।

Back to top button