रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग से बादल फटने की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। बादल फटने की घटना सारी ग्वाड़ गांव में हुई है। इस दौरान गदेरे में पानी लेने गयी महिला के बहने की खबर है। बताया जा रहा है कि पानी लेने गई महिला 35 वर्षीय महिला यशोदा देवी गदेरे में बह गई। अब भी रुद्रप्रयाग जिले में मूसलधार बारिश हो रहा है। मौके पर SDRF रेस्क्यू में जुटी है।