जोशीमठ-औली मोटरमार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। वहीं मौके पर आईटीबीपी के जवानों ने रेस्क्यू कर जवानों को अस्पताल पहुंचाया।
20 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन
मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि सेना का वाहन जरूरी सामग्री लेकर जोशीमठ से औली जा रहा था कि तभी कीचड़ बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीबन 20 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सेना के दो जवान घायल हुए हैं जिन्हें सेना की ही एम्बुलेंस से जोशीमठ के मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां जवानों की हालत स्थिर है और उपचार चल रहा है। जानकारी मिली है कि हादसे वाली जगह से कुछ ही दूरी पर साहसिक खेलों का प्रशिक्षण ले रहे भारतीय पर्वतारोहण संस्थान औली के हिमवीरों(आईटीबीपी) ने जवानों का रेस्क्यू किया और जवानों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी मिली है कि हादसे का कारण सड़क का पुस्ता ढहना है। मौके पर पुलिस भी पहुंची है औऱ मामले की जांच कर रही है। सेना और आईटीबीपी के जवानों को हमारा सलाम है।