Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर : चीन सीमा पर अलर्ट, सेना की मूवमेंट बढ़ी!

Breaking uttarakhand news

देहरादून : भारत-चीन के बीच हुई झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत के बाद देशभर में चीन सीमा से लगी सीमाओं पर निकरानी बढ़ा दी गई है। कहा जा रहा है कि उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर भी आईटीबीपी को अलर्ट कर दिया गया है। सेना के जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीन सीमा पर आईटीबीपी और सेना का मूवमेंट बढ़ गया है। सभी सीमाओं को अलर्ट जारी किया गया है। उधर, हिमाचल में भी चीन से सटी सीमाओं को अलर्ट किया गया है। सीमाओं पर कल देर रात से ही सेना की मूवमेंट देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि कई लड़ाकू विमान भी रात के अंधूरे में मंडराते हुए नजर आए हैं।

Back to top button