Big NewsHaridwar

उत्तराखंड से बड़ी खबर : जेल से 8 कैदी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार : हरिद्वार पुलिस महकमे से बड़ी खबर है। जी हां जानकारी मिली है कि हरिद्वार में आठ कैदी मौका देखकर फरार हो गए हैं। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान शुरु कर दिया है और कई जगहों पर दबिश दी जा रही है।

आपको बता दें कि कोविड-19 गाइडलाइन के मद्देनजर कोर्ट से जेल भेजे जाने वाले कैदियों को पहले करीब एक हफ्ते अस्थाई जेल में रखा जाता है। हरिद्वार जिला मुख्यालय रोशनाबाद में स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है। आज मंगलवार सुबह अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए। पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस चारों और कैदियों की तलाश में जुट गई है। कई घंटे तक तो आसपास ही कैदियों की तलाश करती रही लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। कैदियों की तलाश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर चेकिंग कर रही है। कई जगह दबिश दी जा रही है।

Back to top button