रूड़की- उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां सूत्रों के हवाले से खबर है कि निर्दलीय चुनाव लड़कर रूड़की मेयर की कुर्सी हासिल करने वाले गौरव गोयल करीब आधा दर्जन निर्दलीय पार्षदों के साथ कल भाजपा पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।
खबर है कि 6 महीने बाद गौरव गोयल घर वापसी कर सकते हैं। यानी की गौरव गोयल फिर से भाजपा का दामन थाम सकते हैं जिससे शहर की राजनीति भी नई करवट लेगी।
आपको बता दें कि निगम चुनाव में टिकट न मिलने के कारण भाजपा से बगावत कर गौरव गोयल निर्दलीय चुनाव लड़े थे। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर गौरव गोयल भारी मतों से चुनाव जीतकर रूड़की के मेयर बने थे। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को मूंह की खानी पड़ी थी। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि कल देहरादून में मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष गौरव गोयल को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। वहीं गौरव गोयल की घर वापसी की खबर से अन्य सक्रिय भाजपा नेताओं और निर्दलीयों को बड़ा झटका लग सकता है।