लॉकडाउन को लेकर देश से बड़ी खबर है। जी हां देश में लॉकडाउन 1 महीने कर बढ़ा दिया गया है। बता दें कि देश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।
रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। सामाजिक आयोजनों पर पाबंदी जारी रहेगी।
शर्तैों के साथ धार्मिक स्थल खुलेंगे। 8 जून से धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत दे दी गई है।
स्कूल-कॉलेज, होटल्स, रेस्टोरेंट,शॉपिंग मोल्स खोलने को लेकर अभी फैसला नहीं किया गया है। इनको खोलने को लेकर पहले राज्यों द्वारा फैसला लिया जाएगा।
राज्य सरकारों की सलाह पर स्कूल खुलेंगे। गिनी चुनी गतिविधियों पर रहेगी रोक
इंटरनेशनल हवाई सेवाओं पर रोक रहेगी, मेट्रों पर रोक रहेगी। थियेटर, बार, पब बंद रहेंगे।
सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, जिम बंद रहेंगे।
स्कूलों पर जुलाई में फैसला होगा।
सिनेमाघर खोलने पर जुलाई में फैसला होगा।
अंतर राज्य के लिए पास की जरुरत नहीं। बाकी फैसला राज्य सरकार के ऊपर है।