
कोरोना का कहर इंदौर में लगातार जारी है जो की कई लोगों की जान ले बैठा है। वहीं अब तक इंदौर में 27 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमे दो डॉक्टर शामिल हैं। जी हां इंदौर में गुुरुवार को देश के पहले डॉक्टर की मौत हुई। वहीं आज फिर बुरी खबर है। शुक्रवार यानी की आज भी इंदौर में एक और डॉक्टर की मौत हो गई है। मृतक डॉक्टर का नाम ओमप्रकाश चौहान है जो की अरबिंदो अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे थे।
4 दिन पहले हुई थी कोरोना की पुष्टि
बताया जा रहा है कि डॉ चौहान इंदौर के मरीमाता इलाके में क्लिनिक चलाते थे। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 4 दिन पहले ही जांच के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को अरबिंदों के आईसीयू में उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ ओमप्रकाश चौहान शुगर और बीपी के पेशेंट थे। जानकारी के अनुसार वह लॉक डाउन के दौरान भी अपना क्लिनिक चला रहे थे। इंदौर में कोरोना से शुक्रवार को कुल 4 मौत हुई है। वहीं दो दिन पहले ही पहले डॉक्टर की मौत हुई थी। वो भी क्लिनिक चलाते थे।