
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं इस बीच मुम्बई से अच्छी खबर है। जी हां मुम्बई में 5 दिन के नवजात ने कोरोना को मात दे दी है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
पिता ने लगाया था अस्पताल प्रबंधन पर आरोप
दरअसल बीते दिनों चैंबूर के 5 दिन के नवजात बच्चे की कोरोना की पुष्टि हुई थी साथ ही मां में कोरोना पॉजिटिव आय़ा था। जिसके बाद पिता ने निजी अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी पत्नी को वो बेड दिया गया जिसके बगल में कोरोना का मरीज एडमिट था और उसी से उसकी पत्नी औऱ बच्चे को कोरोना फैला। उसके बाद बीएमसी ने उस निजी अस्पताल को सील कर दिया था।
वहीं अब दोबारा कस्तूरबा अस्पताल में जांच करने पर बच्चे और उसकी मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शुक्रवार को फिर से बच्चे की जांच की जाएगी और उस रिपोर्ट के अनुसार आगे फैसला किया जाएगा।