उत्तराखंड के शांत वातावरण को खराब करने का काम किया जा रहा है। मैदान में दुष्कर्म के मामले देखने और सुनने को मिलते थे लेकिन अब पहाड़ों में भी आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। पहाड़ की शांत वादियों में जहर घोला जा रहा है। इंसान की मानसिकता इतनी खराब हो गई है कि कोई रिश्ता कोई मायने नहीं रखता। बता दें कि ताजा मामला टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के जेवर तक लूट लिए।
जानकारी मिली है कि आरोपी रिश्ते में महिला का चाचा लगता है। महिला ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी और कहा कि किसी को बताने पर व्यक्ति ने उसे मारने की धमकी दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर की रात वो शादी में गई थी वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे खेत की ओर खींचा और दुष्कर्म किया। वहीं न्यायालय में पेश कर आऱोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।