नई टिहरी : टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गंगी में हरे पड़ों को काटने का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रा है कि गांव से कुछ दूरी पर करीब आठ सौ हरे पेड़ काट दिए गए हैं। इन पेड़ों के काटने के बाद लोग वहां छानियां बनवा रहे हैं, लेकिन मामले को लेकर वन विभाग ने पूछछात की तो किसी ने भी यह नहीं बताया कि छानियां किसकी बन रही हैं।
मीडया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि काटे गए पेड़ों में थुनेर, भमोरा और बुरांश से संरक्षित प्रजाति के पेड़ भी शामिल हैं। पुलिस, राजस्व और वन विभाग की जांच टीम ने मौके पर जाकर इसकी पुष्टि की। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। उसके बाद मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। जानकारी के अनुसार 26 जून को मामला सामने आया था। जानकारी मिलने के बाद सूचना के सही पाए जाने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने डीएफओ डॉ. कोको रोसे को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। डीएफओ ने पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त जांच टीम को मौके पर भेजा था। रेंज अधिकारी शरत सिंह नेगी ने बताया कि गंगी गांव के पास ताल नामे तोक में सिविल सोयम और आरक्षित वन भूमि में पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि काटे गए पेड़ों के स्थान पर कई छानियां भी बनाई जा रही हैं। यह किसकी हैं, इसका पता नहीं चला है।