रूड़की- हरिद्वार के रुड़की से बड़ी खबर है। जी हां रुड़की के इमली रोड की रहने वाली एक महिला में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और कोरोना पॉजिटिव महिला को अस्पलात ले गए। वहीं पुलिस ने पूरे क्षेत्र की साल किया।
जानकारी मिली है कि महिला 1 जून को गाजियाबाद से लौटी थी, जिसका सैंपल लिया गया था और आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जानकारी मिलते ही आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र को सील किया। वहीं महिला की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटाई जा रही है।