पौड़ी गढवाल : मैदान से लेकर पहा़ड़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मैदान हो या पहाड़, हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जिसमे कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लॉक का है जहा जितोली में बीती देर रात सड़क हादसा हुआ जिसमे एक के मारे जाने की खबर है। जानकारी मिली है कि इस हादसे की खबर किसी को नहीं हुई। पुलिस को सुबह इस हादसे की जानकारी मिली।
मिली जानकारी के अनुसार जितोली के पास वाहन संख्या (UK 12CA-17 40) अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जानकारी मिली है कि कार प्रकाश रौथाण नाम का व्यक्ति चला रहा था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिली है कि चालक कुछ लोगों पाबौं से पैठानी छोड़कर वापस लौट रहा था कि जितोली के पास पेट्रोल पंप के नजदीक चालक कार का नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक प्रकाश रौथाण श्रीनगर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को सुबह मिली। सुबह पहुंची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।