Dehradunhighlight

मसूरी से बड़ी खबर: LBS अकादमी में बड़ा धमाका, 7 लोग घायल, ये है बड़ा कारण

Big news from Mussoorieमसूरी : मसूरी की लाल बहादुर अकामी के सर्वेंट क्वार्टर में आज सुबह बड़ा धमाका हुआ। धकामा अचानक एक सिलिंडर लीक होने के बाद रेगुलेटर फटने से होना बताया गया है, जिसमें सात लोग घायल हो गए। इनमें चार महिला और तीन पुरूष शामिल हैं। घायलों को फायर सर्विस और पुलिस की मदद से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अस्पताल में ले जाया गया, तीन लोगों को गंभीर हालत में देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसरार एक महिला अपनी बेटी के साथ पूजा करने के बाद मार्निंग वाक के लिए निकली थी। सिलिंडर का रेगुुलेटर सही ढंग से नहीं लगे होने के कारण गैस लीक हो गई, जिसके चलते मंदिर में जल रहे दीए ने से गैस ने आग पकड़ ली। इससके बाद सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाके से खिड़की और दरवाजे तक टूट गए। हादसे में सात लोग घायल हो गए।

Back to top button