Big NewsDehradun

बड़ी खबर : मसूरी पहुंचे पर्यटक, लोग बोले गो बैक, पुलिस ने लौटाया

Breaking uttarakhand newsमसूरी: मसूरी में देशभर के पर्यटक स्थलों पर पर्यटक आने लगे हैं। लेकिन, लोगों को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। ताजा मामला मसूरी का है। मसूरी में फरीदाबाद से पहुंचे पर्यटकों का मसूरी के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को वापस लौटा दिया।

फरीदाबाद से पहुंचे पर्यटकों का मसूरी नगर के लोगों ने विरोध कर दिया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने पर्यटकों को वापस लौटा दिया। एक जून से लॉकडाउन खत्म होने के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटकों की आवाजाही से यहां कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। चार पर्यटक एक होटल में पहुंचे। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

पर्यटकों को वापस भेज दिया। पर्यटक अमन ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के तहत वह अपने परिवार को लेकर यहां आए थे। उनके पास मेडिकल सर्टिफिकेट भी है। वह और उनका परिवार पूरी तरह से स्वस्थ है। सरकार ने जो नियम बनाए हैं, वह उनका पालन कर रहे हैं। इसके बावजूद लोगों के विरोध पर वह निराश नजर आए। मजदूर संघ के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही होटल एसोसिएशन ने स्पष्ट कर दिया था कि अगले 10 दिनों तक होटल नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में कुछ होटल नियमों को दरकिनार कर रहे हैं।

Back to top button