Big News : देहरादून से बड़ी खबर : इस अस्पताल के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के लिए सील - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून से बड़ी खबर : इस अस्पताल के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के लिए सील

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
BREAKING NEWS

Breaking uttarakhand news

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमना नजर नहीं आ रहा है। बीते दिन उत्तराखंड में फिर कोरोना विस्फोट हुआ। कोरोना का विस्फोट हर दिन हो रहा है। मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में बीते पांच दिनों में रोजाना चार सौ से अधिक कोरोना मरीज मिल रहे हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 43 सौ से अधिक पहुंच गई है। हालांकि कुल संक्रमित मामलों में 70 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं बड़ी खबर देहरादून से है। जी हां देहरादून के ग़ांधी शताब्दी अस्पताल दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। दरअसल आज यहां अस्पताल के दो कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिससे अस्पताल में ह़ड़कंप मच गया। बता दें कि गांधी शताब्दी अस्पताल के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने में बाद सील किया गया है और सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं इन दोनों कर्मचारियों के सम्पर्क में आए अन्य कर्मचारियों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री भी। बता दें कि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल अस्पताल दो दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है और दो दिन बाद अस्पताल खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

Share This Article