देहरादून : उत्तराखंड में लॉकडाउन में छूट दी गई है। सुबह 7 से शाम 7 बजे तक ही बाजार खोलने का फरमान सरकार ने सुनाया था लेकिन शाम 7 बजे के बाद और सुबह 7 बजे से पहले राज्यभर में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। लेकिन इस बीच सुबह 7 बजे से पहले लोग मॉर्निंग वॉक करते नजर आते हैं वो भी झुंड में और बिना मास्क के। वहीं मॉर्निंग वॉक पर अब देहरादून पुलिस सख्त रुख अखतियार करने जा रही है।
मॉर्निंग वॉक पर प्रतिबंध
जी हां देहरादून पुलिस मॉर्निंग वॉक पर सख्ती करने वाली है। भले ही मॉर्निंग वॉक सेहत के लिए सबसे सटीक माना जाता है। लेकिन कोरोना काल में इस पर देहरादून पुलिस द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। क्योंकि सुबह अक्सर देखा गया है कि कई जगहों पर लोग झुंड में घूमते और एक्सरसाइज करते दिखाई देते हैं औऱ साथ ही मास्क का प्रयोग नहीं करते हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है। वहीं इसी को देखते हुए देहरादून पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है और मॉर्निंग वॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है।
मॉर्निंग वॉक पर निकले तो पुलिस काटेगी चालान
वहीं इसकी निगरानी के लिए जिले की पीली बाइक वाली पुलिस यानी की चीता पुलिस सुबह लोगों पर नजर रखेगी जो भी मॉर्निंग वॉक पर नजर आएगा उस पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस द्वारा चालान काटा जाएगा। इसके निर्देश एसपी सिटी श्वेता चौबे ने पुलिस कर्मियों को दिए हैं.