देहरादून झंडे मेले से बड़ी खबर है। जी हां झंडा जी आरोहण करते समय टूट गया है जिससे हाहाकार मच गया। जानकारी मिली है कि झंडा जी का ध्वज दंड हल्का सूखा हिस्सा होने के कारण टूट गया जिसके बाद झंडा आरोहण नहीं हो पाया। जानकारी मिली है कि अगर झंडा जी आज समय रहते सही हो गया तो आज देर शाम तक वरना कल शनिवार को फिर से झंडा आरोहण किया जाएगा।
दो-तीन लोगों के घायल होने की खबर
झंडा जी टूटने से एक दो से तीन लोगों के घायल होने की खबर है जिनका इलाज इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी भूपेंद्र रतूड़ी ने दी है। आपको बता दें कि झंडा जी की लंबाई 105 फीट थी जो आधे से टूट गया। ये हादसा शाम 4:45 बजे हुआ है।
आज से 50 साल पहले हुआ था कुछ ऐसा ही
आपको बता दें इतिहास में ये दूसरी बार है जब झंडा जी टूटा है। इससे पहले लगभग 50 साल पहले कुछ ऐसा ही हुआ था जब झंडा जी आधे से टूट गया था और हाहाकार मच गया था।