Big NewsDehradun

देहरादून से बड़ी खबर : विधानसभा अध्यक्ष ने खुद को किया सेल्फ आइसोलेट, कार्यक्रम स्थगित

banshidhar bhagat-premchand agrwal

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोग खुद सेल्फ आइसोलेट करने लगे हैं। सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेमचंद अग्रवाल ने यह कदम उठाया है। उन्होंने अपने आप को यमुना कॉलोनी स्थित आर-1 शासकीय आवास पर सेल्फ आइसोलेट किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि वह सेल्फ आइसोलेट हो गए हैं। जल्द ही ही अपना और परिवार का कोरोना टेस्ट करवाएंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सभी कार्यक्रम और बैठकों को भी स्थगित किया है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने भेंट करने वाले सभी लोगों से अगली सूचना तक उनसे ना मिलने की अपील की है।

विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना पॉजिटिव आने पर यह कदम उठाया है। कुछ दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष की भेंट विधानसभा अध्यक्ष से भी हुई थी। विधानसभा अध्यक्ष के संपर्क में उनके परिजन भी आए थे। एहतियातन उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को भी होम आइसोलेशन रहने के लिए कहा है।

Back to top button