highlightNational

भाजपा से बड़ी खबर : BJP प्रवक्ता संबित पात्रा में मिले कोरोना के लक्षण, अस्पताल में भर्ती!

Breaking uttarakhand newsनई दिल्ली : भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबित पात्रा को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हालांकि इसको लेकर बीजेपी और संबित पात्रा ने खुद कोई जानकारी नहीं दी है। भाजपा में शामिल हो चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबित पात्रा के लिए ट्वीट किया है। उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

संबित पात्रा खुद भी डॉक्टर हैं। वह हिंदू राव हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर रहे हैं। फिलहाल संबित पात्रा को कोरोना है या नहीं इसकी जांच होगी। लेकिन, पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में दूसरे कोरोना संक्रमित मंत्री थे। इससे पहले एनसीपी कोटे से मंत्री जितेंद्र अहवाद संक्रमित हुए थे।

Back to top button