रुद्रप्रयाग: मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह सरकार में में मंत्री रह चुके और चांचैडा से कांग्रेस के पूर्व विधायक शिवनारायण मीणा केदारनाथ यात्रा पर आए थे। जानकारी के अनुसार उनको रुद्रप्रयाग में हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
मीणा केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। शिवनाराण मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से थे। मीणा अपने विधानसभा क्षेत्र चाचैड़ा से चार बार विधायक रह चके थे। जिस वक्त मघ्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री रहे। तब वो दो बार सरकार में राज्य मंत्री भी रहे थे। जानकारी के अनुसार उनका शव मध्य प्रदेश लेजाया जा रहा है। जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।