बागपत : उत्तर प्रदेश में बदमाश बेखौफ हो गएनजर आ रहे हैं। बदमाशों ने बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। बागपत जिले के छपरौली थाना इलाके के तिलवाड़ा मार्ग पर दिन निकलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय खोखर घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुटे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छपरौली निवासी संजय खोखर आरएसएस के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक थे। ककोर कला गांव के जूनियर हाईस्कूल में वह शिक्षक थे। मंगलवार सुबह अपने घर से तिलवाड़ा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक के खेत के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।