नई दिल्ली : जिस रफ़्तार से देश में कोरोना बढ़ रहा है। हालात कितने खराब हैं, उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन दिन में ही कोरोना ममऱीजों की सांख्या 25 हजार के पार पहुंच गयी. कल भारत में पहली बार एक दिन में 8,000 से ज्यादा कोरोना के नए मामले आए। देश में अब तक 5,000 से ज्यादा कोरोना वायरस मरीजों की मौत हो चुकी है।
देशभर में शनिवार को 200 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को 270 मरीजों की मौत हुई थी जो अबतक का रेकॉर्ड है। भारत ने शनिवार रात तक 1,76,823 मामले थे। शनिवार को देशभर से कुल 8,026 ताजा मामले आए। इनमें से 2,940 महाराष्ट्र से थे। सूबे में एक दिन में मामलों की संख्या में यह दूसरी सबसे बड़ी छलांग है। शनिवार को कम से कम चार राज्यों ने डेली केसेज का रेकॉर्ड तोड़ा। दिल्ली से रेकॉर्ड 1,163 केस मिले जबकि तमिलनाडु से 938, ओडिशा से 120 और झारखंड से 71। यह सब इन राज्यों में एक दिन के भीतर मामलों की रेकॉर्ड संख्या है.
देशभर में शनिवार को 200 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को 270 मरीजों की मौत हुई थी जो अबतक का रेकॉर्ड है। भारत ने शनिवार रात तक 1,76,823 मामले थे। शनिवार को देशभर से कुल 8,026 ताजा मामले आए। इनमें से 2,940 महाराष्ट्र से थे। सूबे में एक दिन में मामलों की संख्या में यह दूसरी सबसे बड़ी छलांग है। शनिवार को कम से कम चार राज्यों ने डेली केसेज का रेकॉर्ड तोड़ा। दिल्ली से रेकॉर्ड 1,163 केस मिले जबकि तमिलनाडु से 938, ओडिशा से 120 और झारखंड से 71। यह सब इन राज्यों में एक दिन के भीतर मामलों की रेकॉर्ड संख्या है