सितारगंज: केंद्र और राज्य सरकारों ने आरोग्य सेतु एप को सभी के लिए अनिवार्य कर दिया है। इसके पीछे सरकार का लक्ष्य लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाना है। मोबाइल एप कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की जानकारी लोगों देगा। इसका एक ताजा उदाहरण ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में देखने को मिला। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग अब उसकी तलाश में जुट गया है।
उत्तराखंड के सितारगंज में मंगलवार को आरोग्य सेतु एप पर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ट्रेस हुआ है। मरीज के ट्रेस होने पर नगरवासियों में दहशत बनी हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। चिकित्साधीक्षक ने एप एजेंसी से ट्रेस हो रहे कोरोना पॉजिटिव की डिटेल मांगी है। मामला एक दिन पहले यानी मंगलवार का है।
सितारगंज में एक युवक के फोन पर आरोग्य सेतु एप में कोरोना पाॅजिटिव ट्रेस हुआ, जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि एप पर शो होने वाले कोरोना पॉजिटिव को सर्च किया जा रहा है। एप एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क कर एप पर शो होने वाले कोविड-19 से ग्रसित यूजर की डिटेल मांगी है। जानकारी मिलते ही कोरोना संक्रमित को आइसोलेट किया जाएगा और फिर जांचेें कराई जाएंगी।